Agra News: बंद मकान के ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी
आगरा, सितम्बर 20 -- Agra News: थाना क्षेत्र के गांव घौसगंज में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पटियाली में दी गई तहरीर में कुलदीप पुत्र गणपति सिंह ने बताया है कि वह शुक्रवार की रात अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में सो रहा था। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर ताले तोड़कर उसके बंद मकान में घुस गए। चोरों ने मकान के गेट का ताला तोड़ने के बाद अंदर रखी सेफ अलमारी और बक्सों को खंगाला। चोर उसके घर से एक सोने की जंजीर, दो सोने की अंगूठी, सोने की झुमकी, चांदी की पायल समेत अन्य सोने-चांदी के आभूषण और करीब 80...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.