आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र में लहरा रोड स्थित एक बंद मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस के मुताबिक लहरा रोड स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरी की जानकारी मिली। मकान स्वामी सुंदर पाल ने पुलिस को बताया कि दिन में अपने लहरा रोड स्थित मकान पर रहते थे, जबकि रात में नगरिया स्थित मकान पर चले जाते थे। गुरुवार सुबह वह नगरिया से लहरा रोड स्थित मकान पर आए तो उन्हें मुख्य द्वार का ताला टूटा दिखाई दिया। चोर उनके घर से एक बहू के कमरे से जोड़ी झाले, अंगूठी, मंगलसूत्र, एक जोड़ी तोड़ियां, कुंडल, दूसरी बहू के कमरे से दो जोड़ी कमरबंद, पांच जोड़ी तोड़ियां, चार जोड़ी कुंडल, बच्चों के जेवर चोरी कर ले गए। जबकि गृह स्वामी की पत्नी की भी एक अंगूठी, मंगलसूत्र, तोड़ियां चोर चुरा ल...