आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: पटियाली थाना क्षेत्र के शाहपुर टहला गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से नकदी, जेवर, बर्तन व अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले में पीड़ित ने पटियाली थाना में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पटियाली थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में शाहपुर टहला निवासी रूम सिंह पुत्र छोटे सिंह ने बताया है कि गत 24 जुलाई को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद वह घर में ताला लगाकर अपने बेटे ज्ञानेंद्र के पास दिल्ली चले गए। घर बंद होने की वजह से चोर गत सात अगस्त की रात ताला तोड़कर घुस गए और नकदी, जेवर चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने वह घर आया और पुलिस को भी जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...