आगरा, सितम्बर 24 -- Agra News: सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता गांव में चोर बंद घर की कुंडी काटकर बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये ले गए। डीसीपी के निर्देश पर सिकंदरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुनकता के छह विस्वा मोहल्ला निवासी शिवदेवी के मुताबिक वह परिवार के साथ नौ सितंबर को केस के सिलसिले में नरौली मथुरा गईं थी। घर पर ताला लगा था। 11 सितंबर की शाम करीब चार बजे लौटने पर घर के अंदर सामान बिखरा मिला। कमरे के दरवाजे की कुंडी कटी हुई थी। बक्से के कब्जे टूटे थे। जांच करने पर दो-दो कंदौनी, दो पायल, सोन के कुंडल, नथ, मंगलसूत्र, पेंडल, चांदी की तोड़िया, छागल, हथफूल, चार सिक्के, पांच जोड़ी बिछिया और 20 हजार रुपये गायब मिले। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: विशुनपुर में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी पीड़िता ने ...