आगरा, जुलाई 4 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरा में बंद कमरे में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया है। घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक खरपरा गांव में बंद कमरे में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना किया। मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय दिनेश पुत्र हेतराम निवासी खरपरा गंजडुंडवारा के रूप में की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की देर शाम दिनेश की अपनी पत्नी से कहासुनी भी हुई थी। इसके कुछ देर बाद ही दिनेश का कमरा अंदर से बंद हो ...