Agra News: फौजी बताकर युवती को फंसाया, अब पति को गोली मारने की दे रहा धमकी
आगरा, अगस्त 5 -- Agra News: डेटिंग एप से मिले युवक से संबंध बनाना एक युवती को भारी पड़ गया। खुद को फौजी बताने वाले आरोपित ने आपत्तिजनक फोटो भेज कर पूर्व रिश्ता तुड़वा दिया। युवती की शादी के बाद अब संबंध न रखने पर पीड़िता के पति को गोली मारने और समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहा है। एकता पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित रोहित उर्फ गंभीर निवासी मथुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में दोनों की पहचान एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने खुद को फौजी और अविवाहिता जैसी फर्जी जानकारी देकर पीड़िता का विश्वास जीता। विवाह का आश्वासन देकर नजदीकियां बढ़ाई। आरोपित युवती के निजी फोटो और वीडियो ले लिए। मिलने-जुलने के बाद आरोपित लगातार बहाने बनाकर शादी की बात को टालता रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.