आगरा, जुलाई 12 -- Agra News: अमांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात बाछमई में पुलिया के पास मामूली विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों ही ओर से मारपीट की गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। गोली लगने से दो लोग घायल हुए हैं। जबकि अन्य लोगों को मारपीट में चोट आई हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया हैं, जहां से दो घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दो पक्षों में मारपीट फायरिंग की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पुलिस को बताया कि गोपाल सिंह, अर्जुन उर्फ भोले निवासीगण बीनपुर खुर्द अमांपुर, अंकित पुत्र अतुल निवासी सरसई नरू अमांपुर एवं अजीत कुमार, अमन कुमार निवासीगण बाछमई थाना अमांपुर में फोन पर हुई गा...