आगरा, अक्टूबर 16 -- Agra News: - शुक्रवार को एफएसडीए ने कुल 9 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे आगरा, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी त्यौहारी सीजन के चलते मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ एफएसडीए की कार्रवाई निरंतर जारी है। शुक्रवार को एफएसडीए की अलग-अलग टीमों ने शहर से लेकर देहात तक कई जगह छापा मारा और खाद्य पदार्थों के सेंपल लिए।सहा. आयुक्त खाद्य-2 महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को कुल 9 नमूने लिए गए। गोपाल दास पेठा वाले एमजी रोड से माधुरी मिठाई एवं छेना मिठाई के 2 नमूने, अतुल डेयरी नामनेर से पनीर का 1 नमूना, मित्तल डेयरी नामनेर से पनीर का 1 नमूना, ब्लिंकिट कॉमर्स प्रा. लि. मौजा राजाराय से कुट्टू के आटे एवं साबूदाना के 2 नमूने, ब्लिंकिट कॉमर्स प्रा. लि. दयालबाग से कुट्टू के आटे का 1 नमूना और इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट प्रा. लि. न्य...