आगरा, अक्टूबर 23 -- Agra News: फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार संगठन की ओर से शनिवार को नॉर्थ ईस्ट कॉलोनी, पुलिस लाइन रोड पर डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। पारिवारिक मिलन के इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच उत्सव की धूम रहेगी। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों और उनके परिवारों को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर देना है। इसके माध्यम से आपसी मेलजोल और पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। डांडिया की खनक और संगीत की धुनों के बीच आयोजित होने वाली इस शाम में प्रतिभागी मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक परंपराओं का आनंद लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...