आगरा, अक्टूबर 31 -- Agra News: कभी जिन नन्हे कदमों को सहारे की जरूरत थी, आज वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। छह महीने तक लगातार फिजियोथैरेपी, माता-पिता के अथक परिश्रम और चिकित्सकों के समर्पित मार्गदर्शन ने सात वर्षीय शियानस और शिवांश के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी जगा दी है। बचपन से पोलियोग्रस्त दोनों बच्चे अब बिना कैलिपर्स के चलने लगे हैं। आगरा विकास मंच द्वारा आयोजित निःशुल्क हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण शिविर में आज कुल 16 मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में तीन माह के मासूम बालक देव को विशेष रूप से ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने नियमित फिजियोथैरेपी की सलाह दी। फिजियोथैरेपिस्ट अनिल कुशवाहा ने बच्चों को आवश्यक व्यायाम और फिजियोथैरेपी की विधियां समझाईं। बच्चे पुनः शिविर में पहुंचे तो उनके कदमों ...