Agra News: फाइबर केबल बिछाने के दौरान कटी विद्युत केबल, मुकदमा
आगरा, जुलाई 12 -- Agra News: बोदला क्षेत्र में फाइबर केबल डालने के दौरान बिजली विभाग की 11 केवी अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। अवर अभियंता हिृदेश कुमार नाथन के अवधपुरी चौकी में तहरीर देकर बताया है कि 29 जून की शाम कलवारी रेलवे फाटक के पास फाइबर केबल बिछाने का कार्य कर रही संस्था श्रीराम इंटरप्राइज के संचालक, सुपरवाइजर, मशीन चालक और अन्य कर्मियों की लापरवाही से केबल कट गई। इससे विभाग को करीब 19.90 लाख रुपये का नुकसान हुआ और 2500 बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के कारण मुरली विहार, सत्यमपुरम, एचआरसी, गेंदालाल कॉलोनी, महक गार्डन, गिर्राज धाम आदि क्षेत्रों में बिजली संकट खड़ा हो गया। पुलिस ने आरोपित सौरभ त्यागी, निर्दोष त्यागी, मनमोहन और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.