आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एलटी फायनेंस लि. के सेल्स ऑफिसर और डीलर मैनेजर की मिलीभगत से युवक ने 1,41,861.44 रुपये का लोन स्वीकृत करा लिया और बुलेट ले ली। किस्त न चुकाने पर मामले की पोल खुल गई। कथित मालिक ने लोन चुकाने से मना कर दिया। जांच की गई तो सामने आया कि लोन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हुआ है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अजय राजपूत और अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...