Agra News: फतेहपुर सीकरी में शाही तालाब में कूदी युवती को बचाया
आगरा, अगस्त 30 -- Agra News: बुलंद दरवाजा स्मारक के निकट स्थित शाही तालाब झालरा में रविवार दोपहर युवती जान देने के लिए कूद गई। गनीमत रही है कि वहां मौजूद युवकों ने समय रहते युवती को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसकी जान बच गई। युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार फतेहपुर सीकरी कस्बे के मोहल्ला सराय पुख्ता निवासी एक 25 वर्षीय युवती गृह क्लेश के चलते बुलंद दरवाजा स्मारक के समीप स्थित शाही तालाब झालरा में कूद गई। वह तालाब में डूबने लगी। वहां मौजूद अल्ताफ कुरैशी, कालिया अब्बासी, दानिश मिर्जा एवं कमाल बेग ने युवती को तालाब में कूदते हुए देख लिया। उन्होंने तालाब में कूद कर युवती को रस्सियों के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी होने पर युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। परिजन युवती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.