आगरा, सितम्बर 24 -- Agra News: शास्त्रीपुरम निवासी महेंद्र सिंह ने शाहगंज क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर 11 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर शाहगंज पुलिस ने आरोपित ताजमोहम्मद, शानू बेगम, जीशान अली और अशोक फौजदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महेंद्र के मुताबिक 20 जनवरी 2026 को नालंदा ईको सिटी पथौली स्थित एक प्लॉट का सौदा 26 लाख रुपये में किया था। आरोप है कि अशोक फौजदार ने प्लॉट शानू बेगम का बताते हुए सौदा कराया और मेडिकल कोर्स की फीस के लिए तत्काल रकम की जरूरत बताई। इसके बाद अलग अलग तारीखों में आरोपितों के खाते में रकम भेजी गई। यह भी पढ़ें- चार लाख रुपये देने के बाद भी नहीं मिला प्लाट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज नोटरी एग्रीमेंट और अन्य भुगतान के माध्यम से कुल 11 लाख रुपये दिए जाने का दावा किया गया ...