Agra News: प्रसव के नाम पर 1300 रुपये लेने का आरोप
आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में प्रसव के नाम पर बड़े पैमाने पर धन उगाई का खेल चल रहा है। ताजा मामला सोमवार का है। प्रसूता के परिजन से 1300 रुपये लेने का आरोप है। तहसील फतेहाबाद क्षेत्र के गांव छोटी बसई निवासी पूनम जाटव ने बताया कि सोमवार सुबह देवरानी आरती पत्नी अजय के प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचे। वहां कुछ समय बाद आरती ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि उनसे 1500 रुपये की मांग की गई। मजबूरी में 1300 रुपये देने पड़े। दाई ने भी तीन सौ रुपये की मांग की।इस मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के अधीक्षक डॉ अभिषेक चौहान ने बताया कि अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.