आगरा, नवम्बर 28 -- Agra News: प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री व प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने सोरों के स्पोर्टस स्टेडियम में हो रहे बहुद्देशीय हॉल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति व मानक के अनुरूप निर्माण कार्य करने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियें को दिए। शनिवार की दोपहर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी सोरों के स्टेडियम में निर्माणाधीन बहुद्देशीय हॉल का निरीक्षण करने के अधिकारियों के साथ पहुंचे। हाल का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को जानकारी दी कि परियोजना की स्वीकृत लागत 10.02 करोड़ रुपए है। इसके सापेक्ष शासन द्वारा अब तक 3.01 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। जिसमें से 2.28 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। ...