आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: सामाजिक समरसता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावी दिशा तय करने के उद्देश्य से नमस्ते आगरा स्वर्णिम भविष्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार 31 अक्टूबर को संजय प्लेस स्थित कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक संध्या और रविवार एक नवंबर को सूरसदन में प्रबुद्ध भारत महासंसद-2026 होगा। देश की साझा सांस्कृतिक विरासत, संवैधानिक मूल्यों और समावेशी विकास पर विचार किया जाएगा। विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। आयोजन की जिम्मेदारी कुशवाहा महापंचायत सेवा समिति, बुद्धजन कल्याण समिति और कुशवाह युवा मंच निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Agra News: आगरा में कल से जुटेंगी देशभर की महिला इतिहासकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...