आगरा, नवम्बर 7 -- Agra News: पोइया घाट पर बन रहा पांटून पुल अब 15 नवंबर के बाद ही शुरू हो पाएगा। पीडब्ल्यूडी ने दीपावली से पहले पीपों के पुल को चालू करने का दावा किया था, लेकिन निर्माण की धीमी समय देर हो रही है। हालात यह हैं कि दीपावली की छुट्टियों में लेबर के घर चले जाने से निर्माण कार्य ठप पड़ गया है। ऐसे में खंदौली की ओर आवागमन करने वाले लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पुल का निर्माण पूरा नहीं होने से लोगों को अभी भी लंबा रास्ता तय कर रामबाग और अन्य मार्गों से होकर गुजरना पड़ रहा है। पांटून पुल शुरू होने से खंदौली और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलनी थी। साथ ही रामबाग पर यातायात का दबाव भी कम होता। अब पुल चालू होने को 15 नवंबर के बाद तक का इंतजार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...