आगरा, अगस्त 25 -- Agra News: शहर में मंगलवार की दोपहर बाद हुई आधे घंटे तेज बारिश के बाद शहर व हाईवे पर लोग जलभराव से परेशान दिखे। हाईवे पर गांव मामौं पर जलभराव के बीच होकर निकलने में बाइक सवार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के सोरों गेट, आवास विकास कोलोनी की मुख्य सड़क पर जर्जर गड्ढों में भी लोग जलभराव के बीच से होकर गुजरने के लिए मजबूर हुए। मंगलवार की दोपहर अचानक आसमान में काले बादल छाना शुरू हो गए। दोपहर बाद करीब आधे घंटे हुए तेज बारिश के बाद नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आया। हाईवे पर स्थित गांव मामौं पर तो सड़क पर दो फिट जलभराव होने से बाइक सवार गंदे पानी से ही निकलने के लिए मजबूर हुए। यह भी पढ़ें- बारिश में सड़कें बनीं तालाब, जाम में फंसे लोग बारिश के कई घंटे तक सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रही। मामौं गांव म...