Agra News: पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव
आगरा, अक्टूबर 9 -- Agra News: अमांपर थाना क्षेत्र में हरथरा गांव के निकट आम के पेड़़ पर एक किशोर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। घटना की जानकारी के बाद परिवारीजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हरथरा के समीप एक आम के बाग में पेड़ पर फांसी के फंदे से एक किशोर का शव लटके होने की जानकारी मिली। अमांपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त 16 वर्षीय रोहित पुत्र प्रेमपाल निवासी विकौरा अमांपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित की मां अमांपुर नगर पंचायत में है। अमांपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.