आगरा, जुलाई 12 -- Agra News: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी उदयभान सिंह रविवार को एक हादसे में बाल-बाल बच गए। थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में अचानक उनकी कार पर विशाल सूखा पेड़ गिर गया। उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार पूर्व राज्यमंत्री सहित सभी पांच लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी उदयभान सिंह रविवार को आगरा स्थित आवास से थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के ग्राम बिझामई, नवांमील में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर एक सूखा पेड़ अचानक भरभराकर उनकी कार पर आ गिरा। कार की छत क्षतिग्रस्त हो गई। मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कार सवार पूर्व मंत्री समेत पांच लोग बाल-बाल ...