आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: श्रीसंकट मोचन धाम सैलई कासगंज के संस्थापक पूर्व न्यायधीश प्रेमनारायण पाराशर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे नोएडा में स्थित आवास पर रह रहे थे, जहां उनकी तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान श्री पाराशर ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना जैसे ही उनके गांव सैलई संकटमोचन धाम और जिले के लोगों को हुई तो शोक की लहर दौड़ गई। सोशल नेटवर्क पर भी शोक संदेश जारी होने लगे। पूर्व न्यायधीश श्रीपाराशर ने अपने पीछे पत्नी श्रीमती दिनेश पाराशर एवं बेटे बहुओं समेत भरापूरा परिवार छोड़ा है। शुक्रवार की शाम को परिवारीजन नोएडा से उनके पार्थिव शरीर को सैलई धाम परिसर लेकर पहुंचे। जहां अंतिम दर्शन को रखने के बाद शनिवार सुबह कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...