आगरा, जुलाई 30 -- Agra News: पुलिस कर्मी से अभद्रता कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपित हर्ष शर्मा निवासी टूंडला जिला फिरोजाबाद को राहत मिल गई है। अपर जिला जज राज मंगल सिंह यादव ने आरोपित का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर लिया। मामले में पुलिस अहम साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी। वादी हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने थाना एत्मादपुर में तहरीर देकर बताया था कि घटना 18 सितंबर 24 की रात की है। वह अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। आरोपित के अधिवक्ता मोहम्मद यासिर ने तर्क दिए कि उसे झूठा फंसाया गया है। मेडिकल में पुलिसकर्मी के चोट का हवाला नहीं है। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, 'वंदे मातरम्' के अपमान पर जेल वाला बिल पास; पढ़ें शाम की 5 बड़ी खबरें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...