आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: थाना क्षेत्र में कासगंज रोड पर देवरी की पुलिया के निकट गड्ढे में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। जानकारी के बाद परिवार के लोग पहुंच गए। युवक को मृत देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसके रविवार शाम से लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को थाना अमांपुर पुलिस को देवरी की पुलिया के पास एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही अमांपुर इंस्पेक्टर विकास सक्सेना मय पुलिस बल के पहुंच गए। पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। शिनाख्त 33 वर्षीय आशिक उर्फ अच्छे पुत्र सल्लू निवासी कमालपुर अमांपुर के रूप में हुई। जानकारी के बाद परि...