Agra News: पीत वस्त्रों में सजे महागणपति, विजय तिलक से दमका मुख-मंडल
आगरा, सितम्बर 21 -- Agra News: छलेसर रोड स्थित श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर में चल रहे 12 दिवसीय पंचम गणेश महोत्सव के आठवें दिवस सोमवार को भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति का भव्य शृंगार किया गया। भगवान को पीत रंग के आकर्षक वस्त्र धारण कराए गए। स्वर्ण मुकुट एवं स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत महागणपति के मस्तिष्क पर विजय तिलक उनकी दिव्य आभा को और निखार रहा था। फूल बंगले में विराजमान भगवान के मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हुए। भगवान की वस्त्र शृंगार सेवा नवीन अग्रवाल द्वारा की गई। उन्होंने विधि-विधान से भगवान का वस्त्र श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज के समक्ष शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज रहा शहर का पूजा पंडाल मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.