Agra News: पितरों को समर्पित सुंदरकांड पाठ में गूंजे राम-हनुमान के जयकारे
आगरा, सितम्बर 28 -- Agra News: श्राद्ध पक्ष में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा ने श्री राम हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान में पितरों को समर्पित सुंदरकांड पाठ कराया। श्रीराम और हनुमानजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजनों का गायन किया। संरक्षक विजय अग्रवाल ने सेवा, समर्पण और कर्तव्य का संदेश दिया। कार्यक्रम में रामलीला महोत्सव के राजा दशरथ संजय सिंघल, रानी कौशल्या नीता सिंघल, राजा जनक अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना लता गोयल का सम्मान किया गया। उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, नितेश अग्रवाल और श्रीनाथ गुप्ता का मार्गदर्शन रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.