आगरा, जुलाई 14 -- Agra News: सहावर थाना क्षेत्र में बढारी कला के समीप सड़क किनारे खड़े लोगों को अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटनाक्रम के अनुसार गांव बढारी कला निवासी अमन की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मंगलवार की दोपहर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, तभी गांव के बाहर अंतिम संस्कार में शामिल होने को सड़क किनारे खड़े लोगों को अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कप्तान सिंह पुत्र दाताराम, राजू पुत्र सोरन सिंह निवासी रमनपुर हाथरस, गिर्राज किशोर निवासी रमनपुर, प्रेम कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी चगेली जनपद अलीगढ़, सात वर्षीय गैलेस पुत्र दिनेश निवासी सुजानपुर थाना सहावर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उन...