आगरा, अक्टूबर 27 -- Agra News: कोतवाली सोरों इलाके के गांव नगला भम्मी में मंगलवार की शाम को घर के बाहर खेलते एक तीन साल के बालक को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। मौके पर सीओ सिटी व कोतवाली पुलिस कर्मी पहुंच गए। परिजनों ने गाड़ी ड्राइवर को पकड़कर लाने पर ही शव को उठने की बात रखते हुए आक्रोश जताया। देर रात तक पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम गृह लाने के लिए समझाने में लगे हुए थे। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भम्मी में मंगलवार की देर शाम 7:30 बजे बालक रूपेंद्र पुत्र गोवर्धन उम्र तीन वर्ष अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी सोरों की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी के चालक ने बालक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में रूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि,बच्चे के शव क...