Agra News: पिकअप की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो पेड़ से टकराया, एक की मौत
आगरा, अगस्त 18 -- Agra News: थाना क्षेत्र में सेमरा मोर्चा गांव के पास पिकअप की साइड लगने से सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए भेज दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सेमरा मोर्चा गांव के पास दुर्घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। यहां पुलिस को बताया कि मैक्स पिकअप वाहन ने ओवरटेक करते समय ऑटो में साइड मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में तोताराम पुत्र धर्मी निवासी नगला बड़ा थाना अमांपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.