Agra News: पालीवाल पार्क चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर बस दीवार से टकराई
आगरा, नवम्बर 14 -- Agra News: पालीवाल की चढ़ाई पर शनिवार की दोपहर बड़ा हादसा टल गया। मेरठ से 40 लोगों को लेकर ग्वालियर जा रही बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। चढ़ाई पर बस आगे बढ़ने के बजाए पीछे लौटने लगी। चालक ने ब्रेक लगाए मगर नहीं लगे। बस पार्क की दीवार से टकराई। चीख-पुकार मच गई। बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। इंस्पेक्टर हरीपर्वत कुलदीप सिंह तोमर ने बताया कि बस प्राइवेट थी। बस में एक दर्जन महिलाओं और बच्चों सहित करीब 40 लोग सवार थे। विजय नगर कालोनी से गांधी नगर होते हुए एक रास्ता पालीवाल पार्क में जाता है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: मुनिकीरेती में स्कूली बच्चों से भरी बस बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त इस रास्ते पर थोड़ी चढ़ाई है। चालक बस इसी रास्ते से लेकर जा रहा था। अचानक बस आगे बढ़ने के बजाए पीछे लौटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.