आगरा, जुलाई 23 -- Agra News: ताजगंज में होटल ताज खेमा के सामने पेयजल की पाइप लाइन लीक होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूमिगत पाइप लाइन काफी समय से टूटी हुई है। इसकी वजह से पानी लोगों को घरों में भर जाता है। क्षेत्रीय निवासी कृपाल सिंह वर्मा ने बताया कि जलकल विभाग के अधिकारियों को कई बार इसके संबंध में सूचित कर दिया गया है लेकिन पाइप लाइन को ठीक नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि घर में पानी भरने से सामान खराब हो रहा है। पूरे मकान में सीलन आ गई है। जलनिकासी के लिए घंटों को मशक्कत करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जब क्षेत्रीय पार्षद माता प्रसाद से मिले तो उन्होंने भी इस समस्या को समझा और नगर आयुक्त के पत्र लिखा है बावजूद इसके अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...