आगरा, नवम्बर 9 -- Agra News: मोहल्ला ज्योति नगर में पेयजल के लिए पाइप लाइन न होने से क्षेत्रीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्योति नगर विकास समिति के सचिव कमरुल हसन ने बताया कि मोहल्ला ज्योति नगर निकट शहीद नगर वार्ड संख्या 97 में आता है। अनेक बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। इस कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 2018 से लगातार शासन प्रशासन को पत्र लिखने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि पार्षद विमलेश राठौर ने भी पानी की पाइप लाइन विछवाकर जलापूर्ति कराने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...