Agra News: परिक्रमा में श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा, पूजा सामग्री अर्पण कलश में डालने की अपील
आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: श्रावण मास की नगर परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं का सोमवार को बल्केश्वर पार्क स्थित नगर निगम कैंप पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। कैंप में जरूरतमंद श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा और आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। नगर निगम की एसएफआई रचना गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उनसे पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने तथा परिक्रमा मार्ग, मंदिरों और घाटों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की गई। फल, फूल, माला और अन्य पूजा सामग्री यमुना में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित अर्पण कलश में डालने को कहा गया। इससे यमुना को प्रदूषण से बचाने और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.