आगरा, सितम्बर 1 -- Agra News: प्रशासन ने नगर में अतिक्रमण मुक्त सड़क रखने और बेहतर यातायात के लिए प्रयास किये हैं। एसडीएम ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर इस मामले में चर्चा की। साथ ही जनहित में व्यापारियों से सहयोग करने की बात कही है। सोमवार को एसडीएम पटियाली आतिश सिंह ने व्यापार मंडल पटियाली के सदस्यों के साथ अपने कार्यालय में वार्ता की। जिसमें उन्होंने व्यापारियों से स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है। उन्होंने व्यापारियों से कहा है कि, जो भारी वाहन जिनमें लोडर भी शामिल हैं, मार्केट में आते हैं वह केवल सुबह नौ बजे तक ही मार्केट में आ सकेंगे। उसके बाद शाम छह बजे के बाद आने की अनुमति होगी। एसडीएम ने व्यापारियों से कहा की स्वत: अपने अतिक्रमण हटा लें, वरना पुलिस के साथ वह स्वयं अतिक्रमण हटाने को मजबूर होंगे। चौराहे पर भारी ...