आगरा, अगस्त 13 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र में पचपोखरा के निकट बंबा में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम करीब पांच बजे पचपोखरा गांव के निकट रजवाहा में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना कर शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त भोले के रूप में हुई है, जो कि कमरुल हसन दूधिया पुत्र खलील निवासी पचपोखरा थाना गंजडुंडवारा के यहां नौकरी करता था। पिछले लंबे समय से भोला उसी के यहां रहता था। दोपहर के समय घर से वह निकल गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्...