आगरा, अगस्त 28 -- Agra News: संस्कृति और सौहार्द का प्रतीक पचकुइयां काभुजरिया मेले का शुभारंभ आज किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुनेंद्र जादौन ने बताया कि 100 से भी अधिक वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ आज (शनिवार को) सायं 6:30 बजे किया जाएगा। रक्षाबंधन के पावन पर्व से जुड़े इस मेले की परंपरा के अनुसार, रक्षाबंधन से एक सप्ताह पूर्व मिट्टी के पात्रों में गेहूं की बालियां बोई जाती हैं। रक्षाबंधन की संध्या पर बहन-बेटियां इन भुजरियों को पचकुइयां चौराहे पर स्थित प्राचीन तालाब में प्रवाहित करती हैं। इसी उपलक्ष्य में क्षेत्रीय बाजार समिति और पचकुइयां व्यवसाय समिति के सहयोग से दो दिवसीय मेले का आयोजन होता है। मेले को लेकर पचकुइयां चौराहे की दुकानों और मकानों को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया है। अध्यक्ष मुनेंद्र जादौन के विशेष योगद...