Agra News: पंजीकरण रद्द होने पर भी चलता रहा अस्पताल, मुकदमा दर्ज
आगरा, अगस्त 5 -- Agra News: एकता क्षेत्र में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे सागर हॉस्पिटल के संचालक पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पंजीकरण निरस्त होने के बाद भी हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा था। सीएमओ द्वारा सौंपी गई शिकायत के अनुसार देवरी रोड स्थित कोटली बगीची स्थित सागर हॉस्पिटल का पंजीकरण पहले ही नियमानुसार निरस्त किया जा चुका था। इसके बावजूद 31 जुलाई को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित रावत और सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला के संयुक्त निरीक्षण में अस्पताल संचालित मिला। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पंजीकरण निरस्त होने के बावजूद अस्पताल का संचालन सरकारी आदेशों और जन स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है। बिना वैध लाइसेंस और निर्धारित मानकों के अस्पताल चलाना मरीजों की जान के साथ गंभीर खिलवाड़ है। पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.