आगरा, जुलाई 7 -- Agra News: थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बाइक नीलगाय से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार मां बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। घटनाक्रम के अनुसार बाइक सवार आयुष अपनी मां अंजली व आठ वर्षीय वैष्णवी निवासीगण बहानपुर के साथ बाइक पर सवार होकर त्रयोदशी के संस्कार में शामिल होने के लिए हमीरपुर की ओर जा रहा था। हमीरपुर के निकट ही अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई, जिससे बाइक सवार नीलगाय से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस चालक जगवीर एवं ईएमटी पुष्पेंद्र मौके पर पहुंच गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर हालत होने की ...