आगरा, अक्टूबर 10 -- Agra News: सुनने-बोलने और चलने-फिरने की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। शहीद स्मारक के पास संजय पैलेस स्थित ऑटोफोन हियरिंग सेंटर में रविवार को निशुल्क दिव्यांगता परीक्षण कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। कैंप में स्पीच थैरेपिस्ट राघवेंद्र तिवारी बच्चों और बड़ों में बोलने में देरी, तुतलाने-हकलाने, मूक-बधिरता और पैरालाइज्ड मरीजों की बोलने संबंधी समस्याओं की जांच करेंगे। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. गौरव चौधरी भी जांच करेंगे। वहीं सीनियर ऑडियोलॉजिस्ट रूपेश प्रताप सिंह कानों की जांच करेंगे। कोक्लियर इम्प्लांट व तेजवीर (ऑडियोलॉजिस्ट)कान की मशीन के बारे में जानकारी देंगे। कैंप में जांच पूरी तरह निशुल्क होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...