आगरा, जुलाई 25 -- Agra News: सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से शनिवार को विद्यालय परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 500 से अधिक लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और विभिन्न जांच कराईं। 70 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन सचिव डॉ. पराग गौतम ने बताया कि शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य फादर (डॉ.) आल्विन पिंटो, प्रबंधक फादर इग्नेशियस मिरांडा, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. उपेन्द्र नाथ गुप्ता, डॉ. रजत कपूर, डॉ. गुंजन प्रकाश, रामानंद चौहान, भारत महाजन और डॉ. निशांत चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विद्यालय के पूर्व छात्र, जो अब चिकित्सक हैं, ने अपनी सेवाएं दीं। यह भी पढ़ें- Agra News: सेंट पीटर्स कॉलेज में आज लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी ...