Agra News: नाइट ड्यूटी से लौट रहे युवक को लूटने वाले तीन गिरफ्तार
आगरा, अक्टूबर 23 -- Agra News: एकता थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नाइट ड्यूटी से लौट रहे युवक से लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे लूटी गई मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 810 रुपये बरामद हुए हैं। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि 17 अक्तूबर की तड़के तीन बजे पट्टी पचगाई रोहता नहर के पास आरोपियों ने नाइट ड्यूटी से घर लौट रहे खेरागढ़ के नगला चीत निवासी व्यक्ति को रोककर बाइक, मोबाइल और कान की बाली लूट ली थी। शिकायत पर 19 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर 23 अक्तूबर को बगदा अंडरपास के पास से मलपुरा के नगला माकरोल शिवम कुमार, नैनाना जाट निवासी अनुज कुमार आजाद और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अपने अन्य साथी राहुल उर्फ टिन्नी के साथ वारदात करना स्वीका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.