आगरा, नवम्बर 10 -- Agra News: ढोलना थाना क्षेत्र में भगवंतपुर पुल के समीप रविवार की शाम हजारा नहर में डूबे युवक का शव सोमवार को मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने मामले को हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर में आरोपी बनाए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजय कुमार पुत्र नारायन सिंह निवासी नगला भूरा बाहिदपुर खालसा थाना ढोलना की ओर से थाने में तहरीर दी गई कि आठ नवंबर को समय करीब साढ़े तीन बजे कुलदीप निवासी कल्याणपुर मेरे घर आया और मेरे भाई अवनीश को बुलाकर ले गया और अंकुर, सचिन, विशाल, विक्की, रमन आदि के साथ मिलकर भगवंतपुर वाले पुल से पर मारकर हाथ बांधकर नहर में फेंक दिया। सूचना पर मैं परिवार वालों के साथ नहर पर पहुंच गया। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।आपको बता दें कि अवनीश पुत्र नारायण निवासी ...