आगरा, सितम्बर 29 -- Agra News: शहर के श्री गणेश इंटर कालेज के सभागार में जिला विज्ञान क्लब द्वारा जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सोमवार को नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का उद्घाटन एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रज शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ एवं सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। सोमवार को जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न विभागों से सौ नव प्रवर्तकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से जिला उद्योग केंद्र, हार्टिकल्चर, नवाचार वैज्ञानिक कृषि यंत्र, खाद्य एवं सुरक्षा, नेडा, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा नवाचारी विज्ञान मॉडलों को प्रदर्शित किया गया। यह भी पढ़ें- सात बाल वैज्ञानिक जिला स्तर के लिए चयनित नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में एमए...