आगरा, नवम्बर 4 -- Agra News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) आगरा में दो दिवसीय नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिस उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह और ललित मोहन पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डायट प्राचार्य विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में 80 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रथम सत्र में डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने विद्यालयों में नवाचार की उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नवाचार सामान्य बच्चों के साथ विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए भी लाभकारी होने चाहिए। दूसरे सत्र में डॉ. प्रज्ञा ने वीडियो एडिटिंग का प्रशिक्षण दिया। वहीं, तीसरे सत्र में उद्गम पोर्टल पर शैक्षिक वीडियो अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई गई। चौथे सत्र में शिक्षकों को नवाचार चयन और वीडियो निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण...