Agra News: नवंबर का राशन वितरण शुरू
आगरा, नवम्बर 9 -- Agra News: आगरा जनपद में सरकार की ओर से मिलने वाला नवंबर का मुफ्त राशन मिलना शुरू हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के सभी अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 6 नवंबर से 30 नवंबर तक राशन मिलेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किलो गेहूं व 14 किलो चावल (कुल 35 किलो खाद्यान्न) एवं पात्र गृहस्थी योजना के तहत प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल प्रति यूनिट (कुल 5 किलो खाद्यान्न) मिलेगा। आनंद कुमार सिंह ने कहा है कि कार्डधारक अपनी पास की राशन की दुकान से जाकर राशन ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.