आगरा, अगस्त 4 -- Agra News: नगरीय क्षेत्रों में फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा दवा के छिड़काव की धीमी गति पर सीडीओ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी स्थानों पर माइक्रोप्लान के अनुसार फॉगिंग एवं दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 18 अगस्त को मॉप-अप दिवस मनाने के लिए तैयारी करने पर जोर दिया। जनपद का लक्ष्य 7,11,768 बच्चों को दवा खिलाने का निर्धारित किया गया है। सीडीओ वीरेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा करते हुए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, मंतरा ऐप, ई-विन पोर्टल, ई-गवर्नेंस, आभा आईडी, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम तथा आयुष्मान भारत योजना के चलते आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम की समीक...