आगरा, अक्टूबर 17 -- Agra News: बदलते मौसम में हड्डियों की सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। संतुलित आहार, पर्याप्त धूप और नियमित व्यायाम हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भोजन को केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने वाली औषधि के रूप में अपनाना चाहिए। यह कहना है प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन का। आगरा विकास मंच की ओर से 117, जयपुर हाउस स्थित निःशुल्क हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण दिव्यांग सेंटर पर आयोजित चिकित्सा शिविर में 16 मरीजों का परीक्षण किया गया। इस दौरान पैर में अत्यधिक टेढ़ापन से पीड़ित एक मरीज को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जबकि एक अन्य मरीज को कैलीपर्स लगाया गया। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में हड्डी रोगियों को फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रदान की गई। अध्यक्ष राजकुमार जैन संय...