आगरा, नवम्बर 5 -- Agra News: जनपद में धनतेरस, दीपावली को लेकर शहर व कस्बों के बाजार सजकर तैयार हैं। शहर में सराफा, रेडीमेड कपड़ों, बर्तनों की दुकानों समेत सभी ट्रेड में 10 करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान कारोबारी लगा रहे हैं। गुरूवार को सराफा व्यापारी अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। सराफा की दुकानों पर हर वर्ग के ग्राहकों के लिए चांदी व सोने के सिक्के व बर्तन दुकानों पर उपलब्ध हैं। धनतेरस, दीपावली पर जिलेभर में 10 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने का अनुमान व्यापारी लगा रहे हैं। सराफा व्यापारी दीपक गुप्ता सराफ ने बताया कि गुरूवार को सोने व चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई है। सोना व चांदी महंगा होने के बाद भी सराफा कारोबारियों में उत्साह है। सराफा की दुकानों पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, एक ग्...