Agra News: द्वितीय जिला रैंकिंग टेबल-टेनिस प्रतियोगिता आज से
आगरा, जुलाई 19 -- Agra News: आगरा जिला टेबिल-टेनिस संघ के तत्वाधान में द्वितीय आगरा जिला रैंकिंग टेबिल-टेनिस टूर्नामेंट का सोमवार को शुभारंभ होगा। एकलव्य स्टेडियम के टीटी हॉल में शुरू हो रहे दो दिवसीय टूर्नामेंट में विभिन्न आयुवर्ग में बालक और बालिका प्रतिभाग करेंगे। संघ की सचिव डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में अंडर-9, 11, 13, 15, 17, 19 बालक एवं बालिका वर्ग में मुकाबले होंगे। इसके साथ ही महिला व पुरुष वर्ग एवं वेटरन वर्ग के मुकाबले भी खेले जाएंगे। सोमवार को टूर्नामेंट के मुकाबले दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे। टूर्नामेंट में 100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सभी खिलाड़ी अपना जन्म तिथि प्रमाण पत्र अवश्य साथ लाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.