Agra News: दैनिक उपयोग की वस्तुएं पाकर खुश हुए बंदी
आगरा, अक्टूबर 10 -- Agra News: पितृपक्ष पर कल्याणम् फाउंडेशन ने केंद्रीय कारागार में निरुद्ध आजीवन कारावास के सजायाफ्ता 150 ऐसे बंदियों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित कीं। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष प्रतिमा भार्गव ने बंदियों की जल्द रिहाई की कामना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कल्याणम् फाउंडेशन बंदियों के कल्याण और उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए आगे भी प्रयासरत रहेगी। जेलर संतोष कुमार वर्मा ने बंदियों के परिजनों की भूमिका निभाने और उनकी मदद के लिए कारागार पहुंचने पर संस्था की सराहना की। बंदियों ने खुशी जताई और संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक ओपी कटियार ने संस्था के पदाधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर संस्था की सचिव संगीता जैन, एडवोकेट नम्रता मिश्रा, करुणा शर्मा, निशा अग्रवाल, मंजू भार्गव, सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.